अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया सभागार में को चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर भरत भूषण भगत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत, कुष्ठ बीमारी, कुष्ठ के लक्षण, कुष्ठ के प्रकार, कुष्ठ के उपचार, कुष्ठ रोगी का देख भाल, कुष्ठ रोगी हेतु प्रोत्साहन राशि, सहिया प्रोत्साहन राशि सहित अन्य के बारे सभी साहियाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही चिकित्सा प्रभारी डॉ भारत भूषण भगत ने उपस्थित सभी साहियाओं को बताया कि कुष्ठ बीमारी का अंधविश्वास जो आम जनता में है। उसे जागरूकता माध्यम से खत्म करने के लिए परामर्श दिया गया। इस प्रशिक्षण में एम.पी डब्लू प्रभात दास, स्वास्थ्य सहिया बी.टी.टी. आदि भाग लिया।





