Search

May 13, 2026 10:46 am

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सुपरवाइजर को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित सभागार भवन में मंगलवार को चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत की उपस्थित में फाइलेरिया उन्मूलन एमडीए प्रोग्राम का सुपरवाइजर को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । उपस्थित सभी सुपरवाइजर को चिकित्सा प्रभारी डॉ भगत भूषण भगत ने बताया कि आगामी 10 फरवरी को सभी आंगनबाड़ी केंद्र, सीएचसी एवं प्रखंड कार्यालय पर बुथ लगाकर तथा 11से 25 फरवरी तक प्रखंड के सभी गांव में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए प्रोग्राम चलाया जाएगा। जिसमें सभी स्कूली बच्चों सहित 2 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को फाइलेरिया की दवा डीईसी एवं एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। सभी व्यक्तियों को गांव की साहीया दीदी एवं आंगनबाड़ी केंद्र की दीदीओं द्वारा सामने में ही दवा खिलाया जाएगा। उन्होंने बताया दवा खाली पेट में नहीं देना है भोजन ग्रहण करने के बाद ही दवा खिलाना है।मौके पर एमपीडब्ल्यू सह बीपीएम प्रभात दास केटीएस संजय मुर्मू, प्रखंड के अन्य सुपरवाइजर उपस्थित थे ।

img 20240206 wa0031152428349659333132

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!