अब्दुल अंसारी।
पाकुड़िया संवाददाता झारखंड सरकार द्वारा आहुत ‘‘नशा मुक्ति अभियान‘‘ के अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) पाकुड़िया कार्यालय सभागार भवन में बीडीओ साइमन मरांडी के अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान चलाने को लेकर बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।इस दौरान आजीविका सखी मंडल की सदस्यों से बीडीओ साइमन मरांडी ने जगह-जगह नशा मुक्ति को लेकर प्रचार प्रसार करने को लेकर आवाहन किया और लोगों को शराब के सेवन, धुम्रपान से बचने की सलाह दी। उन्होंने ‘‘नशा छोड़ो-परिवार बचाओ‘‘, ‘‘नशा छोड़ें-जीवन अपनाएं‘‘ जैसे नारों को लेकर जोर दिया।साथ ही लोगों को समझाया गया कि नशे की लत उनकी जिंदगी के साथ उनके पूरे परिवार को बर्बाद कर सकती है।जेएसएलपीएस के बीपीएम निर्मल बैध,वाय पी प्रशांत यादव ने भी सखी मंडल की सदस्यों को बताया कि ‘‘नशा समाज के लिए एक भयावह चिंता का विषय है। यह न केवल एक व्यक्ति को बल्कि उस पर आश्रित उसके परिवार को समस्याओं में डाल सकता है। हम सब को मिलकर इस समस्या से उबरना है और नशे के कारण भटके हुए लोगों को सही राह पर लाना है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी दी।





