Search

April 27, 2026 4:43 am

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

बीडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने हटाया जाम।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर स्थित कालाझोर के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भिलाई निवासी मोतीलाल मड़ैया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोतीलाल मड़ैया पीडीएस दुकान से अनाज लेकर वापस मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क से गुजर रहे ट्रक संख्या डब्लूबी 67बी 5757 और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिससे मोतीलाल मड़ैया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को आनन फानन में लिट्टीपाड़ा स्वस्थ्य उप केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मोतीलाल की मौत हो गई।मौत की सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा होकर तकरीबन 3 बजे शव के साथ सड़क जाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर बीडीओ सह सीओ कुमार देवेश द्विवेदी, एसआई प्रेमचंद भगत दलबल के साथ शहरघाटी पहुंचे। काफी समझाने के बाद रविवार को देर रात 9 बजे के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। मृतक की पत्नी हेमलता देवी के लिखित आवेदन पर अमड़ापाड़ा में थाना कांड संख्या 60/ 23 दर्ज की गई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!