Search

May 5, 2026 12:45 am

डीएफओ ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में उपस्थित होकर कई फलदार वृक्ष लगाए।

 

डीएफओ के साथ पुलिस लाइन के मेजर सर्जेंट एवं कई पुलिस पदाधिकारियों ने लगाया फलदार वृक्ष।

सतनाम सिंह

पाकुड़: एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम शहर के पुलिस लाइन में सोमवार को आयोजित की गई। वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर नारियल फोड़ कर एक आम का वृष लगाया, साथ ही सर्जेंट खुसीलाल महतो, मेजर जगरनाथ सूरी सहित अन्य ने पेड़ लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। वही इस संबंध में डीएफओ ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम किया जा रहा है, आज के समय पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक है। हर नागरिक को अपने मां के नाम से एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। पेड़ जीवन रक्षक है। वही उन्होंने कहा कि जिलेभर में जगहों को चिन्हित किया जा रहा है, वैसे जगह जहां पेड़ नहीं है वन विभाग की और से पेड़ लगाया जायेगा। मौके वन विभाग के कर्मी सहित पुलिस लाइन के दर्जनों जवान मौजूद थे।

img 20240729 wa00263901582725072411600

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!