Search

June 19, 2026 7:59 am

सीटीईटी के लिए आवेदन करने के बचे हैं चंद दिन, जल्द करें अप्लाई

[ad_1]

CTET 2024 Registration: भारत सरकार के स्कूलों में टीचर की नौकरी (Sarkari Naukri) पाने के लिए CTET की परीक्षा को पास करना होता है. तभी भारत सरकार के इन स्कूलों में शिक्षक बन सकते हैं. इसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट या CTET जनवरी 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. जो भी उम्मीदवार अभी तक CTET 2024 के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे 27 नवंबर तक या उससे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ctet.nic.in/ पर क्लिक करके भी CTET 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले CBSE ने शुरुआत में घोषणा की थी कि आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर है. परीक्षा रविवार 21 जनवरी को होगी. परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी.

CTET फॉर्म के लिए देना होगा आवेदन शुल्क
जो उम्मीदवार सामान्य या ओबीसी एनसीएल श्रेणी से संबंधित हैं और केवल एक पेपर में उपस्थित होते हैं, तो उन्हें परीक्षा शुल्क के रूप में ₹1,000 का भुगतान करना होगा. यदि वे दोनों पेपर के लिए परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 1,200 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा. एससी, एसटी उम्मीदवारों और अलग-अलग विकलांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और दो पेपरों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है.

साल में दो बार होती है यह परीक्षा
CBSE ने 135 शहरों की पहचान की है, जहां CTET के परीक्षा केंद्र स्थित होंगे. यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है, जो केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को सुनहरा अवसर प्रदान करती है.

आवेदन करने से पहले इन चीजों को रखने अपने पास
उम्मीदवार जो भी CTET 2024 जनवरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास नीचे दिए गए सभी डॉक्यूमेंट्स पहले से होना चाहिए. अन्यथा फॉर्म भरने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
पासपोर्ट आकार की तस्वीर
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
PWD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
वैध ईमेल आईडी और फ़ोन नंबर

ये भी पढ़ें…
जेईई एडवांस्ड के लिए इस दिन से आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई, यहां देखें पूरा शेड्यूल
56000 की सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो यहां तुरंत करें आवेदन, हाथ से न जानें दे ये मौका

Tags: Cbse, Ctet, CTET exam

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!