Search

April 27, 2026 2:36 am

इंडिया गठबंधन की सरकार ही देगी आम जनता को बिना भेदभाव का विकास: निसात

कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम ने मानिकापाड़ा में किया जनसंपर्क, कांग्रेस के पक्ष में जुटाया समर्थन

सतनाम सिंह

पाकुड़: चुनाव की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। पाकुड़ में आगामी 20 नवंबर को विधानसभा का चुनाव है। इसी बीच सभी उम्मीदवारों ने अपनी जनसंपर्क की रफ्तार तेज कर दी है। इसी बीच रविवार को पाकुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी निशात आलम ने अपने विधानसभा क्षेत्र के पाकुड़ प्रखंड के मानिकापाड़ा गांव का तूफानी दौरा किया और कांगेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान, निशात आलम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव के आम जनता के विकास कार्यों को आगे बढ़ाती है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की सरकार के ऐतिहासिक फैसलों की सराहना की, जो लोगों को सीधा लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मंईयां सम्मान योजना, पेंशन योजना, और बिजली माफी जैसी योजनाओं का सीधा लाभ जनता को मिला है। यह हमारी सरकार की साफ नियत और सेवा भाव को दर्शाता है।” निशात ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अपने पति आलमगीर आलम के कार्यों का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि पाकुड़ की जनता उन्हें फिर से आशीर्वाद देगी।निशात आलम ने कहा कि उनके पति फिलहाल जेल में हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा पाकुड़ की जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया है।मैं भी इसी तरह आगे भी सेवा करती रहूंगी। मुझे सेवा का मौका दें और अपने बहुमूल्य मतों का प्रयोग कर मुझे विधानसभा भेजें,” उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की।जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ जिला परिषद सदस्य मंजुला हांसदा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखवानी, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, और अन्य नेता तथा ग्रामीण मौजूद थे।

img 20241103 wa00312566109525510227378

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!