Search

May 9, 2026 9:27 pm

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में जिला स्तरीय मल्टी स्टेक होल्डर कस्यूलेशन कार्यक्रम का आयोजन।

सतनाम सिंह

झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मल्टी स्टेक होल्डर कंसल्स्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर कार्यक्रम का उद्घाटन अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रान्ति प्रसाद डीएसपी जितेंद्र कुमार सिविल सर्जन डॉ मंटु कुमार टेकरीवाल सिंह और एसडीपीओ डी एन आजाद ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस कार्यक्रम में पोक्सो अधिनियम 2012 एवं 2020 संबंधित कई बिंदु पर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रान्ति प्रसाद ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पीड़ितों के अधिकार की सुरक्षा में न्यायपालिका का अहम रोल है. अनुसंधान में चूक के कारण कई अपराधी बच जाते हैं. इसलिए पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील होकर जांच करने की जरूरत है सभी उपस्थित न्यायिक दंडाधिकारी, जिला पुलिस अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सीडब्ल्यूसी के अधिकारी समेत सभी उपस्थित अधिकारी को पोक्सो अधिनियम वाद से पीड़ितो को तुरंत न्याय मिल सके उसके लिए अपने दायित्वों की निभाते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। अंतरिम मुआवजा और विशेष राहत,विशेष राहत का तत्काल भुगतान समेत कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी से अवगत कराया गया। अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।मौके पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास डीएसपी जितेंद्र कुमार, एसडीपीओ डी एन आजाद, सिविल सर्जन डॉ मंटु कुमार टेकरीवाल, अधिवक्तागण समेत कई अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

img 20240728 wa00355591132149451054546

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!