पहल कार्यक्रम के तहत बाल सुरक्षा संरक्षण मुद्दों पर विशेष चर्चा एवं समाधान की मुद्दों पर गहन विचार दिवस हुआ।
सतनाम सिंह
पाकुड़ :-सोमवार को रेस्टलेस डेवलपमेंट संस्था की ओर से पाकुड़ के होटल मुस्कान में ” सुनहरा कल ” प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के District Child Protection Officer Mr. Vyas Thakur, CWC chairperson डॉ. शंभु कुमार यादव एवं राज्य के विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्मी भी उपस्थित हुए । “पहल” कार्यक्रम अंतर्गत पांचो पंचायत मोहनपुर बागसीसा डांगापाड़ा हाथकाठी एवं धोवाडांगा से पी, आर, आई सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका , साहिया, आशा वर्कर, एवं Child Advisory Panel के बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल संरक्षण समिति बच्चों के जरूरी स्कीम एवं बाल संरक्षण मुद्दों पर चर्चा तथा बच्चों के विकास पर समस्या एवं उसके समाधान पर चर्चा था । शिल्पा जायसवाल कार्यक्रम प्रबंधक चीनी ने मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण समिति के विषय में एवं पंचायती राज्य तथा समुदाय एवं CSOs की भूमिका के विषय में विस्तार से बताया , जिसमें उन्होंने समझाया कि बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करने एवं संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। इस कार्यक्रम में उपस्थित संस्थाएं जैसे जन लोक कल्याण परिषद, झारखंड विकास परिषद, पिरामल फाऊंडेशन , नई राहें संस्था आदि अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर बाल संरक्षण मुद्दों को आगे संचालन हेतु रणनीति बनाया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन रिस्टलेस डेवलपमेंट संस्था प्रोग्राम मैनेजर सौविक पाईल . प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर दुर्गा शंकर , पात्र प्रोग्राम ऑफिसर हर्षिता थापक द्वारा किया गया एवं सहयोगी के रूप में प्रोग्राम एग्जेक्युटिव मधु भगत एवं सभी युवा उत्प्रेरक भी उपस्थित थे।







