Search

April 30, 2026 9:19 am

नव नियुक्त पैरा लीगल स्वयंसेवकों का अभिविन्यास और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में नव नियुक्त पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का ओरियंटेशन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय डालसा सभागार में आयोजित की गई।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू ने दीप प्रज्ज्वलित कर चार दिवसीय नव नियुक्त पीएलवी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में झालसा रांची के निर्देश पर कुल 55 पचपन नव नियुक्त पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का चयन के पश्चात आज सभी चयनित पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने सभी को बधाई देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा मिलने वाली जिम्मेवारी को लगन और निष्ठा पूर्वक निभाते हुए प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली कार्य को लेकर कई दिशा निर्देश दी गई।समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक निशुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध कराते हुए न्याय को सुलभ बनाने और कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इन पीएलवी का चनियत किया गया है।क्षेत्र में मोटर एक्सीडेंट घटना से संबंधित मामले समेत कई कानूनी जानकारी पर प्रकाश डालते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि , अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद ,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी , सचिव अजय कुमार गुड़िया अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास समेत सभी नव नियुक्त पैरा लीगल वॉलिंटियर्सलीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादर , डिप्टी चीफ मो नुकुमुदिन शेख , संजीव कुमार मंडल, सहायक गंगाराम टुडू, अजफ़र हुसैन विश्वास समेत कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे समेत पीएलवी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!