Search

June 18, 2026 12:54 am

प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पाकुड़िया लैम्पस में बीडीओ सहित अन्य के द्वारा धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पाकुड़िया लैम्पस में बीडीओ साइमन मरांडी सहित अन्य के द्वारा धान क्रय केंद्र का उद्घाटन बुधवार को किया। जानकारी के अनुसार धान क्रय को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए ई पोस मशीन द्वारा धान की खरीद की जा रही है। ई पोस मशीन में किसानों का अंगूठा लगाया जाता है, जिसके बाद ही धान खरीदा जाएगा। धान की किसम के अनुसार थान की दर निर्धारित की गई है। सामान्य धान 2183+117 रुपए बोनस व ग्रेड-ए धान की दर 2303 +117 रुपए रुपए बोनस प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। प्रति किसान अधिकतम 200 क्विंटल धान की खरीद की जाएगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, लेंम्पस सचिव प्रभात रजक मेरीयश किस्कू, किसान फैजुद्दीन अंसारी, शंकरपाल, संतोष दास सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20240103 wa00418722840543724665414

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!