सतनाम सिंह
पाकुड़ जिला परिषद अध्यक्ष जूली ख्रिष्टमणि हेंब्रम ने झामुमो नेत्री सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें गांडेय विधानसभा सीट से उनकी जीत और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की लोक सभा चुनाव में जीत पर बधाई दी। साथ हीं आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पर दोनो के बीच लंबी चर्चा हुई lकल्पना सोरेन ने जिला परिषद अध्यक्ष को आने वाले विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी पूर्वक संगठन को सशक्त बनाने और चुनाव में बेहतर परिणाम दिलाने का दिशा निर्देश दिया । कल्पना ने उन्हें पाकुड़ जिला के विकास कार्यों में गति दिलाने की दिशा में सतत प्रयास और संवेदनशील होकर जनहित में कार्य करने का भी निर्देश दिया। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को अधिक से अधिक दिलाने की दिशा में गांव के लोगों तक जाकर उन्हें जागरूक करने पर भी चर्चा की।





