Search

September 16, 2026 10:04 am

झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को पार्टी पैनल में जगह मिलने पर पाकुड़ जिला समिति ने दी बधाई

झारखंड मुक्ति मोर्च (झामुमो) के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को पार्टी के निर्णय, कार्यक्रमों और सम-सामयिक विषयों पर समाचार चैनलों और समाचार पत्रों के माध्यम से पार्टी का पक्ष रखने के लिए पैनल में जगह मिलने पर पाकुड़ जिला समिति ने उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को बधाई देते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पंकज मिश्रा संथाल परगना के चाणक्य के नाम से जाने जाते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं में उनकी इस उपलब्धि को लेकर काफी हर्ष का माहौल है। पाकुड़ जिले के नगर समिति, प्रखंड समिति और पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने भी पंकज मिश्रा को बधाई दी है और उनके इस नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पंकज मिश्रा की इस उपलब्धि से पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

img 20250528 wa00158054002321200274126

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!