Search

September 25, 2026 12:13 am

बकरीद को लेकर पाकुड़ पुलिस अलर्ट, सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

पाकुड़। ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पाकुड़ पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। बुधवार को जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारियों की मौजूदगी में प्रतिनियुक्त जैप, जिला बल, गृहरक्षक और चौकीदार जवानों को विशेष ब्रीफिंग दी गई। ब्रीफिंग के दौरान जवानों को ड्यूटी के समय आम लोगों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने, बिना वरीय अधिकारी के आदेश के बल प्रयोग नहीं करने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल अधिकारियों को देने का निर्देश दिया गया। साथ ही बिना अनुमति ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी सुरक्षाबलों को 24 घंटे दंगारोधी और सुरक्षा उपकरणों जैसे हेलमेट, लाठी, बॉडी प्रोटेक्टर और टीजी गन के साथ पूरी तैयारी में रहने को कहा है। जिले में तैनात 14 क्यूआरटी टीमों को भी लगातार अलर्ट मोड में रहने तथा प्रत्येक दो घंटे पर खैरियत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। इधर, सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!