Search

April 24, 2026 9:07 am

पाकुड़ पॉलिटेक्निक ने उत्साह और शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया।

बजरंग पंडित

पाकुड़ पॉलिटेक्निक, पाकुड़ के प्रांगण में देश के प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस पर उन्हे याद किया गया । संस्थान के प्राचार्य डॉ. ऋषिकेश गोस्वामी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निखिल चंद्रा एवं परीक्षा नियंत्रक अमित रंजन ने अन्य शिक्षकों, संस्थान के छात्रों एवं पाकुड़ जिले के विभिन्न स्कूलों से आये हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर देश के प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया | इस अवसर पर संस्थान के गणित विभाग द्वारा एकदिवसीय विविध कार्यक्रम में वैदिक गणित पर आधारित गणित क्विज, सेमीनार, वाद-विवाद एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया। प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया | इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य श्री डॉ० ऋषिकेश गोस्वामी ने बताया कि गणित का हमारी रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिवस को मनाने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों में मानवता के विकास एवं व्यावहारिक ज्ञान के लिए गणित के महत्व के बारे में जागरूकता लाना है। गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन ने अपने लगन एवं प्रतिभा से गणित के क्षेत्र में अद्भुत खोज किए हैं। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे बताया की उनके जन्मदिन को विशेष बनाने का मुख्य उद्देश्य गणित के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए हर जरूरी कोशिश करना और रामानुजन जैसे गणितीय प्रतिभाओं को पल्लवित पुष्पित होने का अवसर देना है। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर संस्थान में अत्यंत ही ज्ञानवर्धक तथा आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें गणित क्विज, वैदिक गणित, गणितीय मॉडल, सेमिनार एवं प्रेजेंटेशन इत्यादि प्रमुख रहे | संस्थान के निदेशक आमिया रंजन बड़ाजेना ने कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर युवा पीढ़ी को गणित सीखने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने एवं समाज के शिक्षकों को उन्हें प्रेरित तथा जागरुक करने पर जोर दिया | मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्रा ने बताया कि गणितीय मॉडल एवं कंप्यूटर साक्षरता के माध्यम से गणित विषय को रुचिकर बनाया जा सकता है |
प्रतियोगिता के उपरांत संस्थान के प्रतियोगि छात्रों के बिच पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया |

img 20241221 wa00257170058058557749189
img 20241221 wa00246849617831644622339

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!