बजरंग पंडित
पाकुड़: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड के प्रसिद्ध सिद्धपुर गर्म जल कुंड मेला परिसर में सोमवार को पर्यटन विभाग के सौजन्य से पलाश पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। पलाश पतंग महोत्सव का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम, बीडीओ साइमन मरांडी, प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी,बीस सुत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, मोंगला बांध पंचायत समिति सदस्य दीपक साहा, राजपोखर पंचायत मुखिया ललिता टुडू के द्वारा पतंग उड़ाकर किया। मौके पर जिप अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम ने बताया कि इस प्रकार का महोत्सव मेला में प्रतिवर्ष होना चाहिए ताकि जिसमें में लोगों का जागरूकता बढ़ेगी। वहीं मौके पर खेल कुद पदाधिकारी राहुल कूमार ने बताया कि जिला में पहली बार पाकुड़िया गर्म जल कुंड मेला परिसर में पतंग महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसमें विभिन्न जनप्रतिनिधियों पर अधिकारी एवं अन्य के द्वारा रंग बिरंगी पतंग उड़ा कर महोत्सव का प्रारंभ किया गया है। साथ ही मेला परिसर में विभाग के द्वारा स्टॉल लगाया गया है और लोगों को पतंग भी वितरण किया गया है। एवं पतंग महोत्सव के उपलक्ष पर प्रतियोगिता भी आयोजित विभाग द्वारा किया गया है। इस प्रकार का आयोजन से लोगों को पर्यटन विभाग एवं खेल से संबंधित जागरूकता मिलेगी लोग जागरुक होकर खेल से जुड़ेंगे एवं खेल विभाग के द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन हमेशा किया जाता आ रहा है।
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम, बीडीओ साइमन मरांडी, प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी,बीस सुत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, मोंगला बांध पंचायत समिति सदस्य दीपक साहा, राजपोखर पंचायत मुखिया ललिता टुडू,मेला कमेटी अध्यक्ष सेकेन सोरेन सहित मेला में आए हुए सैकड़ो लोग उपस्थित थे।








