राजकुमार भगत
पाकुड़ जिले के सभी प्रखंड के अंतर्गत जागरूकता रथ के द्वारा ऑडियो क्लिप के माध्यम से जागरूकता रथ जिले भर में घूम-घूम कर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें आज पाकुड़ अंचल सबसे व्यस्ततम अंबेडकर चौक पर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटरयान निरीक्षक के संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम किया गया l जिससे लोगों में यातायात नियमों के प्रति जानकारी का अभाव न रहे एवं वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें जैसे कई एक बातों को बताया गया एवम मोटरसाइकिल में बीना हेलमेट वाहन न चलाएं बीना सीट बेल्ट चार पहिया या बड़ी वाहन न चलाए को बताकर एवं पम्प प्लेट देकर लोगो को जागरूकता अभियान चलाया तथा चौक पर स्थित पेट्रोल पंप में नो हेलमेट नो फ्यूल को लेकर भी जागरूकता कार्यक्रम किया गया l
सड़क सुरक्षा टीम पाकुड़
Also Read: देश में दूसरे नंबर पर झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत, महिला सशक्तिकरण के मॉडल ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान







