Search

October 10, 2026 10:28 am

महेशपुर और रदीपुर में दुर्गा पूजा के लिए शांति समिति की बैठक संपन्न

दुर्गा पूजा में डीजे साउंड सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध

एस कुमार

महेशपुर थाना व रदीपुर ओपी परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन की गई. बैठक में एसडीपीओ विजय कुमार, सीओ संजय कुमार सिन्हा, इस्पेक्टर रामबाबू भगत, रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार, महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान पदाधिकारियों ने बैठक में शांति पूर्वक दुर्गा पूजा आयोजित करने का निर्देश दिया. बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का डीजे साउंड सिस्टम बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. एसडीपीओ ने कहा कि किसी भी हाल में दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाले जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी. पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ न हो एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा होगी. मौके पर थाने के पुअनि अनिल कुमार सिंह, एएसआई सुरेश प्रसाद, मृत्युंजय कुमार व सुरेंद्र प्रसाद भगत, अमल राय, तमाल बनर्जी, बूड़ो सिंह, गुंजन तिवारी, श्रीचरण कर्मकार, राम साहा, राम नारायण भगत, विनय भगत, राहुल मिश्रा, शंकर भगत, मो. कलीमुद्दीन शेख, मु. महबूब आलम सहित कई जनप्रतिनिधी एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!