Search

April 25, 2026 5:50 am

महुआटांड़ थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

महुआटांड़ से अक्षय कुमार सिंह की रिपोर्ट

महुआटांड़। गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआटांड़ थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान समाज के विभिन्न समुदायों से दर्जनों बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी शामिल हुए। इस अवसर पर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी अभिषेक कुमार महतो की अध्यक्षता में बैठक की गई। थाना प्रभारी द्वारा आगामी 22 जनवरी को क्षेत्र के सभी वर्गों को आपसी भाईचारे के साथ खुशनुमा सामाजिक माहौल के साथ आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर बड़कीपुन्नु, महुआटांड़,गांगपुर सहित अन्य क्षेत्र से विभिन्न बुद्धिजीवी, समाजसेवी वर्ग सहित ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एकमत से आगामी 22 तारीख को होने वाले अयोध्या में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दिन मिलजुल कर पूजा पाठ करने की बात कही। इस बैठक में थाना प्रभारी द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के अप्रमाणित एवं अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं को प्रसारित न करने की चेतावनी दी गई। वहीं समाज के बुद्धिजीवी वर्गों से इस प्रकार के मैसेज को तुरंत रोकने का आवाहन किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!