सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): ईद और रामनवमी को लेकर मंगलवार को हिरणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें दोनो पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा अपना -अपना विचार व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा हिरणपुर बाजार स्थित मुख्य सड़क में निरन्तर हो रहे जाम की स्थिति व राहगीरों की परेशानियों को लेकर गम्भीर रूप से चर्चा की गई । वही पर्व के दौरान शराब बिक्री पर रोक लगाने की प्रस्ताव भी रखा गया ।अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि ईद व रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाना है। वर्षो से हिरणपुर में आपसी सौहार्द की मिसाल देखी गई है।वही थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि ईद पर्व के दिन सुबह से लेकर दिन के 11 बजे तक बाजार के मुख्य पथों में नो इंट्री रहेगी। वही सभी ईदगाहों पर शांति सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रहेगी। रामनवमी पर्व को लेकर उन्होंने कहा कि जिस दिन रामनवमी अखाड़ा निकाला जाएगा , उस दिन पूर्वान्ह नो बजे से अपरान्ह चार बजे तक मुख्य सड़क में नो इंट्री रहेगी। इस बैठक में जावेद आलम , मुसलोद्दीन अंसारी , सुकुमार सेन , मोहनलाल भगत , मुकुंद महतो , स्टेफन मुर्मू , पास्टर सोरेन , बादल बर्धन आदि उपस्थित थे।






