Search

June 18, 2026 1:34 am

आगामी 22जनवरी को राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति समिति की बैठक

डीजे मालिक को अश्लील गाना नहीं बजाने का दिया निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)आगामी 22जनवरी को अयोध्या में राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में डीजे मालिक, मुस्लिम समुदाय तथा जनप्रतिनिधि के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 22जनवरी को शांति पूर्ण भजन कीर्तन करने की अपील की। उन्होंने डीजे मालिक को अश्लील गाना नहीं बजाने का अपील किया। उन्होंने कहा अगर अश्लील गाना बजा तो सबंधित डीजे मालिक पर कारवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत पुलिस को सूचना करें, त्वरित कारवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने कहा सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का धर्म से संबंधित अफवाह मेसेज न फैलाएं। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।मौके पर एसआई विकास प्रसाद, एएसआई हरेराम यादव,सांसद प्रतिनिधि निपेन मंडल, मुखिया शिव टुडू, निजाम अंसारी, मकबूल अंसारी,डीजे मालिक राजेश कुमार मंडल, धर्मेन्द्र कुमार, राजेश साहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

img 20240119 wa00332893303224287391420
img 20240119 wa00348059750589651911420

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!