Search

June 11, 2026 9:06 pm

अविश्वास प्रस्ताव के बाद बदला नेतृत्व, अब्दुल गनी को मिली प्रखंड प्रमुख की कमान।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गुरुवार को उप प्रमुख अब्दुल गनी को हिरणपुर प्रखंड प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई। बीते 15 मई 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में बैठक हुई थी। जिसमे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व मतदान की प्रक्रिया की गई थी। इस बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए आरोप लगाया था कि प्रमुख द्वारा पस सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है , विकास कार्यो में बाधा डाला गया व पंचायत समिति मद की राशि का विकास योजनाओं में खर्च करने में सहयोग नही किया गया। इसको लेकर हुई मतदान में पस सदस्यों ने रानी सोरेन के विरुद्ध तीन चौथाई बहुमत से पारित कर दिया। जिसकारण ये पद पर नही रह गई। पंचायत राज अधिनियम के तहत प्रमुख पद का निर्वाचन लंबित रहने के कारण उप प्रमुख को प्रखंड प्रमुख की सभी शक्तियां , कृत्य व दायित्व का जिम्मेवारी दी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!