Search

October 18, 2026 10:37 am

गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर लोगों ने कांग्रेस का जताया आभार।

राजकुमार भगत

पाकुड में मंगलवार को प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक के सहयोग से सदर प्रखंड पंचायत उदय नारायणपुर ग्राम विक्रमपुर में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया I ग्राम वासियों द्वारा बिजली समस्याओं की जानकारी 17 जून सोमवार को दिया गया था। मानसारुल हक ने विभागीय अधिकारियों को फोन कर तत्काल नया 100 केवी ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था I 18 जून मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर मोहल्ले के लोगों ने इस भीषण गर्मी में राहत की सांस ली I वही ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!