Search

May 10, 2026 2:41 am

बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड में मंगलवार देर रात्रि से बुधवार शाम तक रुक रुक कर झमाझम बरसात हुई । बहरहाल प्रचंड गर्मी के बीच अचानक हुई इस बरसात से मौसम एकदम सुहाना हो गया । बारिश से लोगो ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है । बारिश से मोहल्लों की गंदगी से परिपूर्ण नालियों में पानी नही निकल पाने के कारण गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया एवं सड़क पर भी बहने लगा जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई । सड़क पर बह रहे गंदे पानी से लोगों को गली मोहल्ले की सड़कों में चलने में काफी परेशानी हो रही है । बहरहाल इस वर्षा से किसानों को थोड़ा सूकून मिला है । बारिश का पानी खेतों में भरने से किसानों को काफी फायदेमंद होगा । किसान लक्ष्मण राय , देबिधन हेम्ब्रम , चुड़का टुडू , नरेश सोरेन , श्यामसुंदर भगत , जुनास मुर्मू आदि ने बताया कि इसी बारिश का हमलोगों को इंतजार था । वे लंबे समय से इसी तरह बारिश का इंतजार कर रहे थे । बारिश के कारण बिजली का भी आंख मिचौली का खेल जारी रहा । दिनभर बिजली आते जाते रही । लगभग छह घंटे बिजली भी नदारद रही ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!