Search

May 5, 2026 7:53 am

शिक्षा व्यवस्था बेहतर न होने से क्षेत्र के लोग नाराज

पिंटू मंडल

हिरनपुर : प्रखंड अंतर्गत सभी स्कूल में शिक्षक के कमी होने के चलते बच्चों का भविष्य अंधकार हो रहा है। सरकार ने अभी तक बहुत सी योजनाएं लाई हैं बहुत सारे क्षेत्र में बहुत सारा विकास या बहुत सारा काम हुआ है लेकिन शिक्षा की व्यवस्था में कोई खास पहल नहीं किया गया।शिक्षक की कमी होने के बावजूद भी नया शिक्षक की बहाली उस हिसाब से नहीं हुआ। सरकार को कहीं ना कहीं शिक्षा व्यवस्था की ओर ध्यान देने की जरूरत है जिससे शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो सके एव बच्चों के भविष्य उज्जवल हो । हिरणपुर प्रखंड में अधिकतर स्कूलों में एक या दो ही शिक्षक के भरोसे स्कूल संचालित हो रहा है । डी ०
ए ०सी० रिपोर्ट के अनुसार अगर देखा जाए तो प्रत्येक 40 बच्चा के अनुपात में एक शिक्षक होना चाहिए। लेकिन यहां पर इसके विपरीत हो रहा है और इसका मुख्य कारण है सरकार शिक्षा की ओर अपने आंख बंद कर लेना। कहीं ना कहीं यह दर्शाता है. बहुत सारे स्कूल में बाउंड्री वॉल की कमी है बहुत सारा स्कूल रोड के किनारे होने के बावजूद भी बाउंड्री वाल नहीं है। बहुत सारे ऐसे भी स्कूल हैं जहां बाउंड्री वॉल है लेकिन प्ले ग्राउंड नहीं है जिसमें बच्चे खेलकूद कर सके। शिक्षा जीतना जरूरी है खेलकूद भी उतनी ही जरूरी है। साथ ही बहुत सारे स्कूल में चापाकल है लेकिन कई स्कूलों में नल जल की व्यवस्था नहीं है।शौचालय मैं पानी की व्यवस्था नहीं है,स्कूल में छोटे से लेकर बड़े सभी प्रकार के बच्चे पढ़ते हैं इस बीच अगर छोटे बच्चों को शौच लग जाए तो बाल्टी के माध्यम से पानी ले जाने में असमर्थ रहते हैं । आने वाले समय में सरकार को इस और ध्यान आकर्षित करेंगे और आधुनिक व्यवस्था के साथ शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। क्योंकि आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोगों की नाराजगी शिक्षा व्यवस्था के ऊपर देखी जा रही है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!