राजकुमार भगत
पाकुड़। इंडिया गठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा राजमहल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी पाकुड़ के शाहीन परवेज के नेतृत्व में पंचायत फरसा,झिगरहाटी,सीतापहाड़ी एवं नसीपुर का भ्रमण किया गया एवं ग्रामीणों को अधिक से अधिक वोट इंडिया गठबंधन के पक्ष में तीर धूषुष पर करने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा आज देश को अस्थिर करने की साजिश चल रही है। हम सब को देश और संविधान को बचाना है। इसके लिए आप सब जमकर मतदान करें और इंडिया गठबंधन के पक्ष में करें। ताकि विजय हसदा की फतेह हो सके । मौके पर कांग्रेस जिला सचिव पप्पू गंगवानी जी,जगदीश भगत , महबूल शेख,मुखिया आसिफ अली, बदरूल शेख एवं जाहिर अंसारी जी उपस्थित थें।शाहीन ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार सम्पूर्ण भारत परिवर्तन की लहर दौड़ रही है।क्योंकि इस मोदी सरकार यानि केंद्र सरकार गरीब को गरीब और अमीर को अमीर बनाने का काम कर रहा है। अगर देखा जाए तो सिर्फ गुजराती अपने मित्रों उद्योगपति को ही अमीर बनाने का काम हो रहा है। मीडिया के माध्यम से ये भी खबर मिल रही है कि भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा कहा जा रहा है कि इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है तो बाबा भीम राव अंबेडकर जी का संविधान ही बदल देंगे।केंद्र सरकार भाजपा सिर्फ हिंदू मुस्लिम कर सत्ता में बने रहना चाहती है। ये न तो मंहगाई कम करेगी और न ही नोकरी देगी। विद्यार्थियों के किताबों में इतना टैक्स बढ़ा दिया है कि बच्चे पढ़ाई लिखाई न कर सके,सिर्फ अनपढ़ बने रहे।आज देखा जाय तो भारत ही नहीं झारखंड में भी इस बार भाजपा का सफाया होने जा रहा है । ऐसी केंद्र जुमलेबाज सरकार,झूठा बोलने वाली सरकार को भारत की जनता इस बार उखाड़ फेंकने का संकल्प ले ली है।आप सभी जनता से अपील है कि 1 जून को अपने बहुमूल्य वोट इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी तीर धनुष छाप पर बटन दबा कर विजय कुमार हांसदा को भारी मतों से विजय बनावे।





