Search

May 12, 2026 11:31 am

जादू-टोना, बाल विवाह के विरुद्ध डोर टू डोर अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया।

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में साप्ताहिक विधिक जागरुकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत विधिक जागरुकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम पाकुड़ प्रखंड के छोटी अलीगंज धनुषपुजा एवम् गोकुलपुर क्षेत्रों में पीएलवी नीरज कुमार राउत द्वारा जागरूक करते हुए लोगो को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के तहत जादू-टोना प्रथा के नाम पर होने वाले अत्याचारों बाल विवाह के विरुद्ध अभियान चला कर जागरूक की गई।सड़क दुर्घटना के शिकार, प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के शिकार हुए लोगो को प्राधिकार द्वारा मिलने वाली मुफ्त कानूनी सुविधाओ के बारे में मूलभूत जानकारी दी गई।

img 20240302 wa00017886084311010994861

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!