Search

October 12, 2026 2:57 pm

जनता दरबार में सुनी गई लोगों की समस्याएं, 20 सूत्री अध्यक्ष ने दिलाया निदान का भरोसा।

प्रखंड मुख्यालय में लगा जनता दरबार, ग्रामीणों और नगरपालिका के लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान

सतनाम सिंह

पाकुड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित 20 सूत्री कक्ष में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेस के प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। नगरपालिका और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याओं को 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक के समक्ष रखा, जिसे उन्होंने बारी-बारी से सुना और संबंधित पदाधिकारियों से वार्तालाप कर निदान करवाया। जनता दरबार में ग्रामीण अंबेडकर आवास, अबुआ आवास, बिजली की समस्या को लेकर पहुंचे, जिस पर 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक ने पदाधिकारी से वार्तालाप कर उक्त लाभुकों की शिकायत को जल्द से जल्द दूर करने की बात कही। इस अवसर पर मुखिया मुजीबुर रहमान, आबूताहिर सेख, मुखिया पति सेलिम हुसैन, आफताब आलम और दर्जनों ग्रामीण तथा नगर पंचायत के लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!