Search

May 6, 2026 5:14 am

अनियंत्रित होकर पिकअप वैन ने दो बाइक को कुचला, एक बच्ची घायल

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): रविवार को देवपुर गांव में एक पिकअप वाहन स्टार्ट होने साथ अनियंत्रित होकर नास्ता दुकान में जा घुसा। वही दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हुआ। साथ ही गांव के ही 13 वर्षीया सोनाबिटी सोरेन घायल हो गई। जिसे ईलाज के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही घटना की सूचना मिलने साथ एएसआई मुकेश कुमार पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ के पिकअप वैन संख्या डब्लूबी 65 सी 8816 में डीजे चढ़ाया जा रहा था। इसी बीच चालक द्वारा वाहन को स्टार्ट कर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था कि अनियंत्रित होकर वाहन निकट के एक नास्ता दुकान में जा घुसा। जिससे दुकान की भी आंशिक क्षति हुई । इस दौरान दुकान के सामने खड़े ग्राहकों की दो बाइक को कुचल कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वही दुकान में सामान खरीदने आई एक बच्ची भी वाहन के चपेट में आने से घायल हो गई। घटना के बाद दुकान के सामने कोहराम मच गया। बहरहाल इस दुर्घटना से एक बड़ी हादसा होते होते बच गया। जिससे स्थानीय लोगो ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!