राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड): क्षेत्र में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर हिरणपुर पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार सुबह पुलिस ने रानिकोला निकट अवैध रूप से कोयला ले जा रहे आठ बाइक को जब्त किया। सभी कोयला लदे बाइक रामनाथपुर – विशनपुर के रास्ते रानिकोला होते हुए बंगाल की ओर जा रहा था कि सुबह सात बजे थाना प्रभारी नवीन कुमार , एसआई आरडी सिंह ने सभी कोयला लदे वाहनों को रोका गया। इस दौरान सभी बाइक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने तत्काल सभी बाइक को जब्त किया। जिसमें करीब 20 क्विंटल कोयला पाया गया। उधर पुलिस द्वारा अवैध रूप से कोयला ले जा रहे बाइक को पकड़ने के लिए निरन्तर छापेमारी कार्य जारी रखे हुए है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि तस्करों द्वारा अवैध रूप से कोयला की तस्करी कर बंगाल ले जाया जा रहा है। इसमे पकड़े जाने पर सम्बन्धित व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जब्त बाइक को लेकर मामला दर्ज की जाएगी। बताते चले कि सभी कोयला तोड़ाई , बाबूपुर व डांगापाड़ा के रास्ते लाया जा रहा है । जिसे बंगाल में ले जाकर ऊंचे दामो पर बेचा जा रहा है।







