Search

September 22, 2026 3:34 am

शीतला मंदिर चोरी मामले में अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पाकुड़: शीतला मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या-311/24 के तहत दर्ज मामले में मुख्य अभियुक्त यूनुस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी यूनुस अंसारी, पिता ऐनुल अंसारी, नलपोखर मोहल्ला, थाना नगर, जिला पाकुड़ का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, यूनुस अंसारी काफी समय से चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। मंदिर से चोरी की गई सामग्रियों की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों का भी जल्द ही खुलासा हो सकता है। नगरवासियों ने मंदिर में हुई चोरी की घटना पर गहरी नाराज़गी जताई थी। वहीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने संतोष जताया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!