Search

May 4, 2026 7:57 am

छिनताई, लूटपाट कांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी प्रेम मुर्मु।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को लिट्टीपाड़ा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार फेरीवाला से राशि व मोबाइल छिनताई करने का मामला दर्ज था।बताते चले कि विगत वर्ष 29 मार्च 2023को पाकुड़ निवासी राम चन्द्र प्रसाद सह फेरीवाला अमड़ापाड़ा के हटिया से सामान बेच कर अपने बाइक से पाकुड़ लोट रहा था कि सूरजबेड़ा फुटबाल मैदान के समीप तीन मनचले अज्ञात व्यक्ति ने तीन हजार रुपया व मोबाइल छीन लिया था। जिसकी लिखित शिकायत फेरीवाला ने थाने में किया था।थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या 14/23 के छिनताई मामले में तीन अभियुक्त थे।जिसमें से दो अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।एक अभियुक्त फरार चल रहा था। फरार चल रहे प्रेम मुर्मू को उनके आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!