Search

October 21, 2026 1:11 pm

पुलिस ने लॉटरी बिक्रेता को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

सुस्मित तिवारी

.हिरणपुर (पाकुड़): पुलिस ने रविवार शाम अवैध लॉटरी के कारोबार में शामिल आरोपी हिरणपुर निवासी श्यामल मण्डल को गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को जेल भेज दिया गया। बताते चले कि 14 मई को पुलिस ने गुप्त सूचना पर हिरणपुर – चौडामोड के चेकनाका निकट कोटालपोखर की ओर से आ रहे अल्ट्रो वाहन संख्या जेएच 10 बीएस 5745 को जांच के लिए रोका गया था। जांच के दौरान वाहन में रखे हुए एक बंडल अवैध लॉटरी बरामद हुआ था। जिसमे 15500 पीस लॉटरी था। इसको लेकर अवैध लॉटरी सहित वाहन चालक हिरणपुर निवासी सोनू कुमार स्वर्णकार को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्त में आये सोनू ने कबूल किया था कि यह लॉटरी बिट्टू भगत , श्यामल मण्डल , आकू शेख , मनोज लू , विपिन कुमार यादव , देवा मण्डल के पास ले जाया जा रहा था। पुलिस इस मामले को लेकर प्रारम्भ से ही सघन जांच में जुटी हुई थी। इस सम्बंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!