Search

October 17, 2026 11:39 pm

कोयला चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

एस कुमार

कोयला चोरी के आरोप में महेशपुर पुलिस ने दो आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर मंडल कारा पाकुड़ भेज दिया है. जानकारी के अनुसार बिगत 16 मई को बीजीआर कोल कंपनी के रोड पेट्रोलिंग सुपरवाइजर जगदीश राय ने पोखरिया गांव में चार लोगों के खिलाफ एकमत होकर गाली गलौज करते हुए धमकी देने तथा कोयला चोरी कर कोल कंपनी को नुकसान पहुँचाने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था. जिसको लेकर मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई रवि शर्मा ने नामजद आरोपियों को बीते मंगलवार की रात को पोखरिया गांव निवासी दुलवा रविदास और प्रयास रविदास को उसके घर से गिरफ्तार कर बुधवार को स्वास्थ्य जांच कराते हुए पाकुड़ जेल भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!