Search

April 30, 2026 1:41 pm

वारंटी रबेकुल शेख को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बजरंग पंडित

मालपहाड़ी ओपी में दर्ज मामले में नॉन-बेलेबल वारंटी रबेकुल शेख, पुत्र स्व. शमशेर शेख, निवासी नस्सीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रबेकुल शेख के खिलाफ कई मामले दर्ज थे और अदालत ने उनके खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया था मालपहाड़ी ओपी के थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से इलाके में अपराध को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!