Search

May 10, 2026 12:35 am

अपराध की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे पांच बदमाशों को को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार हुए सभी आरोपी अप्रत्याशीत वारदात को की योजना बना रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों में झिकरहट्टी गांव के मेनारुल शेख, मंसूर शेख, नसीबुल शेख, अखिरुल शेख और मेहबूब आलम शामिल है. उक्त जानकारी एसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झिकरहट्टी गांव के कुछ लोग बड़े अपराध को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं. इसकी सूचना मिलने पर एसडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया. जिसमें नगर थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा, मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव झा, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी अंशु उपाध्याय, एसआई सचिन कुमार, एसआई मिथुन कुमार रजक, एएसआई अयोध्या सिंह, एएसआई भूदेव दास और सुरक्षा बल शामिल थे. सूचनाओं के सत्यापन के बाद एसआईटी ने झिकरहट्टी गांव के कुड़ाडांगा में एक निर्माणाधीन घर में छापेमारी की. घर में मौजूद सभी पांच लोग पुलिस को देख कर भागने लगे. सभी को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा और उनकी तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली और पांच मोबाइल बरामद किया. एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से नगरनबी गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. जिसके कारण गिरफ्तार आरोपियों के साथ झगड़ा, फायरिंग और बमबाजी भी हुई थी. फिर 23 और 24 जुलाई को नगरनबी गांव के लोग झिकरहट्टी गांव पर बम, पिस्तौल से हमला कर दिये थे इसलिए ये लोग नगरनबी गांव में किसी अमीर आदमी के घर पर डकैती करने की तैयारी के साथ एकत्रित होकर योजना बना रहे थे ताकि नगरनबी गांव में दहशत बन जाए. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेनारुल शेख का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. वह विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत जेल भी जा चुका है. उन्होंने बताया कि पुलिस इलाके में नजर बनाये हुए है. जो भी व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों में शामिल है, पुलिस उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई करती रहेगी. एसपी नेक्षत हिदायत देते हुए कहा कि पाकुड़ में अपराधी किस्म के लोग खुद से ही सुधर जाएं। नहीं तो पुलिस शख्त से सख्त कार्रवाई करेगी और उसको हवालात का रास्ता दिखाइगी।

img 20240726 wa00303133320802375386794

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!