Search

May 13, 2026 4:49 am

चितलो फॉर्म के समीप मिला वृद्ध व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के चितलोफॉर्म के समीप बुधवार को लिट्टीपाड़ा पुलिस ने एक 60वर्षीय वृद्ध पुरुष का शव बरामद किया है। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद किया है अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाया है। शव की पहचान को लेकर जिले के सभी थाने,स्थानीय मुखिया, व्हाट्सएप ग्रुप सहित सोशल मीडिया में भी वायरल किया गया है। उन्होंने कहा फिलहाल शव को शीत गृह पाकुड़ में सुरक्षित रखा गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!