Search

April 28, 2026 12:24 am

पुलिस निरीक्षक ने की मासिक गोष्टी, लंबित कांडों का किया समीक्षा

  • सतनाम सिंह

महेशपुर (पाकुड़ ) पुलिस निरीक्षक प्रभार के प्रभु सहाय एकता ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष मासिक अपराधी गोष्ठी की ।मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस निरीक्षक ने बरी-बारी से थानों के लंबित कांडों , यूडी से संबंधित कांडों पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदनों की समीक्षा करने की पश्चात उसके तत्परित निष्पादन करने का निर्देश दिया। मासिक अपराध गोष्ठी में अपने-अपने थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा पर्व को शांति माहौल में संपन्न कराने को लेकर संबंधित थाना प्रभारी की सराहना की साथ ही धनतेरस काली पूजा तथा छठ पर्व को लेकर विशेष निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया ।मासिक अपराध गोष्ठी में उपस्थित पुलिस अधिकारी को पुलिस निरीक्षक में अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में अवैध खनन बालू फोल्डर तथा कोयले के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही अंतर राज्य अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिया गोष्ठी में फेरारियों की सूची तैयार कर सत्यापन करने वारंटी की गिरफ्तारी करने नियमित रूप से दवा संध्या और रात्रि गश्ती करने तथा आए दिन हो रहे मोटरसाइकिल चोरी घटना पर रोक लगाने का निर्देश दिया ।।साथ पुलिस निरीक्षक नाम पुलिस अधिकारियों से कहा कि नशे में वाहन चलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ-साथ ही अपने-अपने थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। जेल से मुक्त हुए अपराधी दिन में आम से एक लूट डकैती वाले अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने की निर्देश दिया तथा अपने-अपने संबंधित थाना क्षेत्र में सूचना तंत्र को मजबूत बनाने का निर्देश दिया। मासिक अपराध गोष्ठी में महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित पाकुड़िया थाना के पुनीत कुमार गौतम आदि मोजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!