प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करयोडिह गांव में शनिवार देर रात छापामारी कर 35 किलो जवा महुआ नष्ट किया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी की करयोडीह में बुधु रजवाड़ के घर में देशी शराब का बनाया जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस ने एक टीम बनाकर रजवाड़ के घर में छापामारी कर लगभग 35 जवा महुआ का नष्ट किया है। वहीं देसी शराब की बारामती नहीं हुई।वही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर लगभग 35 जवा महुआ का नष्ट किया गया है।साथ ही घर वालों को कड़ी हिदायत दी गई है कि आगे से कोई भी शिकायत मिलने पर कानूनी करवाई करते हुए सीधे जेल भेज दिया जाएगा।






