Search

April 29, 2026 6:44 am

चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद, दो व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

संदिग्ध अपराधियों की निशानदेही पर बरामद हुई मोटरसाइकिलें।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र में दुमका जिला के जामा थाना पुलिस ने पाकुड़िया पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में चोरी कर बेचे गए बारह मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता पाई है। बरामदी के बाद सभी जब्त मोटरसाईकिल को जामा पुलिस रविवार को जामा थाना ले गई। दरअसल दुमका जिला के जामा थाना में मोटरसाइकिल चोरी के दर्ज मामले को लेकर जांच शुरू किया गया था। वहीं जानकारी हुआ कि जामा थाना क्षेत्र के चोरी किए गए मोटरसाइकिल पाकुड़िया थाना क्षेत्र में बेचा गया है।जामा थाना से आए ए एस आई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जामा थाना में मोटरसाईकिल चोरी का दर्ज पुराने मामला में पाकुड़िया थाना क्षेत्र के रहने वाले दो अलग-अलग गांव के संदिग्ध अपराधी की निशानदेही में बारह मोटरसाईकिल पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सोरला, राजपोखर,मोंगला बांध, ढेकीडुबा एवं झरिया गांव से बरामद किया गया हैं।ये दोनो चोरी किए गए मोटरसाईकिल को ग्राहक खोज कर बेचने का काम करते थे। वहीं जामा पुलिस दोनो को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।

img 20241006 wa00873476277152637397687

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!