Search

April 25, 2026 7:15 am

अपराध नियंत्रण को गंभीरता बरतें थानेदार: एसडीपीओ

एसडीपीओ कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन

बजरंग पंडित

पाकुड़: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर नवनीत अंथोनी हेम्ब्रम ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की। गोष्ठी की अध्यक्षता एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम ने की।गोष्ठी में एसडीपीओ ने बारी-बारी से थानों के लंबित कांडों, यूडी कांडों से संबंधित लंबित कांडों, विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करने के पश्चात उसके त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।एसडीपीओ ने उपस्थित थाना प्रभारियों को अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में खनिज के अवैध रुप से उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण पर हर हाल में रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही अंतर्राज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। फिरारियों की सूची तैयार कर सत्यापन करने, वारंटियों की गिरफ्तारी करने, नियमित रूप से दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया। अपने-अपने थाना क्षेत्र में चलने वाले अवैध लॉटरी के धंधे तथा जुआ के खेल पर कड़ी नजर रखते हुए बंद कराने का निर्देश दिया। साथ ही शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया। एसडीपीओ ने पाकुड़िया थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले गर्म पानी मेला पर विशेष रुप से ध्यान रखने का निर्देश दिया। सभी थाना प्रभारियों को एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध गोष्ठी में दिए गए निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें। एसडीपीओ ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए जागरुक करने, पुलिस-पब्लिक के बीच आपसी समन्वय बेहतर बनाने के लिए कार्य करने तथा अपने-अपने थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।मौके पर आमड़ापाड़ा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक गोपाल कृष्ण यादव, महेशपुर पुलिस निरीक्षक प्रभू सहाय एक्का, महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित, पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय, रद्दीपुर ओपी प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!