Search

April 17, 2026 10:56 am

अवैध रूप से कोयला ढोने वाले तस्करों के खिलाफ पुलिस ने की करवाई।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा पुलिस ने मंगलवार को डुमरिया गांव के समीप दो साइकिल से ले जाए जा रहे अवैध कोयले को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस कप्तान के निर्देश पर की गई है, जिसका उद्देश्य अमड़ापाड़ा कोल क्षेत्र से होने वाली अवैध कोयला तस्करी को रोकना है।
इस मामले में दो व्यक्ति साइकिल से अवैध धुलाई कर कोयला लेकर जा रहे थे, लेकिन पुलिस को देखते ही वे साइकिल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कोयले और साइकिल को जब्त कर थाना में लाया है और अब जप्त कोयला और साइकिल के मालिक का पता लगाया जा रहा है, थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध धंधा को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा और कोयला तस्करी पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। यह कार्रवाई अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!