Search

October 16, 2026 4:20 pm

कोयला का अवैध परिवहन व अवैध भंडारण को लेकर पुलिस ने की करवाई।

पाकुड़ व महेशपुर पुलिस की संयुक्त करवाई में पुलिस ने किया लगभग 35 टन कोयला के साथ 11 साइकिल जप्त

एस कुमार

कोल माईन्स सड़क पर मंगलवार को महेशपुर और पाकुड़ पुलिस की संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 11 साइकिल समेत कई टन अवैध कोयला जब्त किया है. जानकारी के अनुसार अवैध कोयला चोरी के खिलाफ महेशपुर और पाकुड़ पुलिस की संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दरम्यान पुलिस टीम ने शहरग्राम- पोखरिया के पास से 11 साइकिल समेत एक हाईवा व एक पिकअप वैन अवैध कोयला जब्त किया. वही पुलिस को देखते ही तस्कर साइकिल छोड़ फरार हो गया. पुलिस ने कोयला एवं साइकिल जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. छापेमारी टीम में पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद, प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन, नगर थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, एसआई रवि शर्मा, एएसआई लक्ष्मण राय सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!