Search

October 8, 2026 12:03 pm

पुलिस ने विधानसभा चुनाव के लिए भयमुक्त वातावरण बनाने का किया आह्वान,निकाला फ्लैग मार्च।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लिट्टीपाड़ा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला। फ्लैग मार्च करते हुए लिट्टीपाड़ा पुलिस ने थाना से तिलका मांझी चौक होते हुए नवाडीह, रांगा, बादल चौक,करियोडीह पहुंचा।पुनः उसी रास्ते से लिट्टीपाड़ा थाना पहुंचा।थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव भयमुक्त हो जिसको लेकर पुलिस लगातार कार्य कर रही है आज इसी निमित्त फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ लोगों को 20नवंबर को होने वाली विधानसभा चुनाव भयमुक्त करने का अपील किया।कोई भी व्यक्ति शोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करने का अपील भी किया। उन्होंने कहा कानून बिगाड़ने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एएसआई अरुण ठाकुर, छोटेलाल यादव सहित पुलिस बल तैनात थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!