Search

June 18, 2026 9:32 am

गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर निकली प्रभात फेरी, अखंड पाठ का आयोजन।

 

सतनाम सिंह

पाकुड़ । सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के 357वीं जन्मोत्सव वर्षगांठ के उपलक्ष में सिख समाज बहुत उत्साहित है । उनके जन्मदिन के उपलक्ष में दिनांक 9 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया ।
यह प्रभात फेरी साध संगत पाकुड़ के नेतृत्व में संपन्न हुई । सभी सिख समाज के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लिया ।जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा पाकुड़ में 15 जनवरी 2024 को श्री अखंड पाठ आरंभ होगा जिसकी समाप्ति 17 जनवरी 2024 को होगी । समापन के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बटेगा । कार्यक्रम को सफल बनाने में पाकुड़ साध संगत एवं अन्य श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!