Search

October 18, 2026 8:21 am

खुशहाल और सेहतमंद जीवन के लिए योगाभ्यास जरूरी : डॉली मित्रा

राजकुमार भगत

पाकुड़।स्वस्थ समाज में एक समृद्ध देश का निर्माण होता है ।वैसे ही खुशहाल और सेहतमंद समाज के लिए नियमित योग अभ्यास जरूरी है।अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रभारी डॉली मित्रा (महिला पतंजलि योग समिति) के द्वारा बैंक कॉलोनी स्टेडियम में एक स्वस्थ समाज की कल्पना करते हुए वहां उपस्थित बच्चे बुजुर्ग एवं महिलाओं को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है एवं बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई गंभीर बीमारियों का इलाज योगाभ्यास किया जा सकता है। और सदा के लिए इससे छुटकारा पाया जा सकता है। मौके पर डॉली मित्रा जिला प्रभारी महिला पतंजलि, शिल्की तिवारी निदेशक नेशनल स्कूल पाकुर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!