Search

May 13, 2026 10:43 am

हरवे-हथियार से लैस होकर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पृथ्वीचाँद किस्कु गिरफ्तार

पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को एक लंबे समय से फरार चल रहे खतरनाक अपराधी पृथ्वीचाँद किस्कु को गिरफ्तार की है। आरोपी पर संगठित रूप से हरवे-हथियार के साथ जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने जैसे गंभीर आरोप हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी पृथ्वीचाँद किस्कु (उम्र लगभग 42 वर्ष), पिता स्व. फ़िलिप किस्कु, निवासी कोलजोड़ा, थाना नगर, जिला पाकुड़, के विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या- 34/23, दिनांक 21.02.2023 को भारतीय दंड संहिता की धारा 148, 149, 341, 323, 307, 353, 379, 427 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।इस मामले में आरोप है कि किस्कु ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हरवे-हथियार से लैस होकर जान मारने की नीयत से हमला किया। हमले में कुछ लोग घायल हुए थे और सरकारी कार्य में गंभीर रूप से बाधा उत्पन्न की गई थी। साथ ही, सार्वजनिक व निजी संपत्ति को क्षति भी पहुँचाई गई थी।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को विधिवत् न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!