राजकुमार भगत
पाकुड़ -शहरकोल स्थित जयसवाल धर्मशाला में जयसवाल महिला मोर्चा की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के तहत बड़ी संख्या में मोर्चा की सदस्यों की उपस्थिति देखी गई महोत्सव में कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वहीं मौके पर महिलाओं के द्वारा झूला झूल गया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। मौके पर मौजूद अध्यक्ष पूनम भगत,सचिव दीपमाला जायसवाल, मीनू जायसवाल, पूनम जायसवाल,सरोज देवी, सपना जायसवाल, रिंकी जायसवाल, प्रतिमा जायसवाल रंजीत देवी समेत दर्जनों महिलाओं ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन माह में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया और इसमें कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।





