एस कुमार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अब राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। पूरे देश में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। कोलकाता समेत पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने घटना की जांच शुरू कर दी है। डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि पूरे देश में डॉक्टर असुरक्षित हैं। कोई भी सरकार हमारी सुरक्षा के लिए ठोस पहल नहीं कर रही है। कहा कि इस घटना के विरोध में देशभर के डॉक्टर एक साथ है। डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि यहां आए दिन डॉक्टरों पर हमला होता रहता है। बावजूद कोई भी सरकार मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं करते हैं। सरकार सुरक्षा व्यवस्था देने में फेल है। इसीलिए अभी भी वक्त है सरकार इस पर काम करें और डॉक्टरों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराये। कहा कि हमारा आंदोलन पूरे देश में चल रहा है और तब तक चलेगा जब तक की सरकार उक्त मामले को लेकर हर एक बिंदु जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल की सजा की बजाय फांसी की सजा होनी चाहिए क्योंकि समाज को एक उदाहरण देने की आवश्यकता है।





