भाजपा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को झामुमो पार्टी में कराया शामिल।
इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत के आधा दर्जन गांव में शुक्रवार को झामुमो के युवा नेत्री उपासना मरांडी ने जनसंपर्क अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान के दौरान खांपुर पंचायत के दातोई गांव सहित आधा दर्जन गांव में झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी के पहुंचने से महिलाओं में मतदान को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है । युवा नेत्री उपासना मरांडी ने भाजपा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को झामुमो में पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया । हर एक गांव में युवा नेत्री के पहुंचने पर माला पहनाकर ग्रामीणों ने स्वागत किया जा रहा है । इस मौके पर युवा नेत्री उपासना मरांडी ने मतदान करने को लेकर लोगो को जागरूक किया साथ ही हेमंत सोरेन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में बताया ।वही विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी को जीताकर पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बनाने की अपील की । आगामी 20 नवंबर को तीन नम्बर पर तीर धनुष पर वोट देकर हेमंत सोरेन जी का हाथ मजबूत करने की बाते बताई ।इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेंब्रम,सोशल मीडिया सदस्य इकबाल हुसैन,खांपुर जोन प्रभारी जोशीमुद्दीन शेख , विनसेंट मुर्मू , स्टेफन टुडू ,साइमन मुर्मू ,सेंटु शेख ,सुफल हेंब्रम ,कहां मुर्मू ,संतोष हंसदा , मिकाइल मुर्मू ,कालू मंडल,रमेश मंडल ,गौर मंडल,गणेश चौबे,बकुल शेख ,कमल शेख ,सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।






